भास्कर न्यूज | कवर्धा छत्तीसगढ़ (ढेंगर) गडरिया समाज जिला धमधा गंडई परिक्षेत्र के सेक्टर लोहारा अंतर्गत धौरा भाटा (रंजीतपुर) में जिला स्तरीय महासभा हुई। मुख्य अतिथि इंदु धनकर, राधेलाल पाली, संरक्षक गोविंद धनकर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मनीराम पाली, प्रदेश युवा अध्यक्ष चेतन पाली, जिला अध्यक्ष शंकर लाल पाल, उपाध्यक्ष जयराम पाली, कोषाध्यक्ष संतोष पाली, सचिव अशोक पाल थे। समाज की एकता व विकास पर चर्चा, आय-व्यय की जानकारी, सामाजिक कार्यक्रम में एक दूसरे को सहयोग करना, भोजन पानी ग्रहण करना, समाज के रीति रिवाज का पालन करना, प्रतिभावान जिला स्तरीय विद्यार्थियों 10वीं, 12वीं के प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को नकद राशि पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करने समेत अन्य विषय पर चर्चा हुई। जिला स्तरीय समस्त सेक्टर में समान रूप से सामाजिक नियम लागू करने, प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने व वोट डालने पर सुझाव, आगामी जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन पोंड़ी में आयोजित करने को लेकर जानकारी दी। सह सचिव केशव पाली, सभा संचालक रोशन पाली, लिंकेश्वर धनकर, निरंजन धनकर,संतोष पाली, रमेश कुमार पाली समेत 52 गांवों के समाज के लोग मौजूद थे।


