पंजाब में निगम चुनाव के रिजल्ट:लुधियाना में AAP विधायक-पूर्व मंत्री की पत्नियां हारीं; अमृतसर में कांग्रेस जीती

पंजाब के 5 नगर निगमों में शनिवार को वोटिंग हुई। इसके बाद नतीजे घोषित किए गए। पटियाला में AAP का और अमृतसर में कांग्रेस का मेयर बनेगा। वहीं फगवाड़ा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है। लुधियाना में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। यहां बहुमत का आंकड़ा 48 है। यहां 41 सीटों के साथ AAP सबसे बड़ी पार्टी है। जालंधर में AAP का मेयर बनना तय है। लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु हार गईं। उन्हें AAP के गुरप्रीत बब्बर ने हराया। वहीं, वार्ड नंबर-77 में भाजपा उम्मीदवार पूनम रतड़ा ने विधायक अशोक पराशर पप्पी की पत्नी मीनू पराशर को हरा दिया। वेस्ट हलके से AAP के विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी भी चुनाव हार गई। जालंधर में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए पूर्व मेयर जगदीश राजा और उनकी पत्नी चुनाव हार गई हैं। यहां 48 नंबर वार्ड में निर्दलीय शिवनाथ शिब्बू 1 वोट से हार गए। AAP से टिकट न मिलने पर आजाद उतरे थे। AAP के हरजिंदर सिंह को जीत मिली है। अमृतसर में कांग्रेस के उम्मीदवार पिता और बेटी ने जीत हासिल की। वार्ड-14 से राज कंवल लक्की और वार्ड-9 से डॉ. शोभित कौर ने बाजी मारी है। नगर निगम वाइज मतगणना से जुड़े अपडेट्स… अबोहर में लाठीचार्ज, लुधियाना में अकाली-कांग्रेसी भिड़े
मतदान के दौरान अबोहर नगर निगम बूथ के बाहर पुलिस ने कुछ शरारती तत्वों पर लाठीचार्ज किया। जानकारी के मुताबिक ये युवक बूथ में जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उन पर लाठीचार्ज किया। लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में नगर काउंसिल चुनाव के दौरान अकाली दल और कांग्रेस नेता भिड़ गए। वहीं पटियाला में BJP उम्मीदवार ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश की। वोटिंग से जुड़े अपडेट्स…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *