पोप लियो का संदेश शांतिमय प्रेम व भाईचारगी का : फादर

नए पोप को शुभकामनाएं पोप का संदेश शांतिमय, प्रेम और भाईचारगी का हो। पोप न केवल कलीसिया और चर्च के लिए बल्कि संपूर्ण विश्व में सभी समाज और सभी धर्म के लिए काम करेंगे। यही उम्मीद और आशा है।- फादर विपिन कंडूलना, पल्ली पुरोहित आरसी चर्च मांडर रांची|महामहिम कार्डिनल रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीबोस्ट के पोप लियो-14वें चुने जाने पर संत थॉमस कैथोलिक चर्च मुरी के पल्ली पुरोहित की तरफ से तथा ईसाई रोमन कैथोलिक की ओर से पल्ली पुरोहित फादर अंसेलम कुजूर ये.स. ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रभु ईसा मसीह के प्रतिनिधि हैं और प्रेरितों के अगुवे संत पीटर के उत्तराधिकारी हैं। ये 267 वें पोप है तथा 1.4 अरब काथलिक विश्वासियों के सर्वोच्च धर्मगुरु भी हैं। उनका संदेश शांतिमय, प्रेम और भाईचारगी का है। खुशी की बात है कि पोप चुने जाने के बाद उन्होंने दुनिया के लिए शांति का संदेश दिया इसी के साथ उन्होंने ईश्वर पर आस्था एवं विश्वास पर भी जोर दिया है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में मदर्स डे मना रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र चौधरी बगान हरमू रोड रांची में मदर्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. किरण त्रिवेदी ने कहा कि सबसे बड़ी मां शिव परमात्मा है, जिसने इस संसार की बड़ी सुंदर रचना की। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि भारत है मातृ प्रधान भूमि इसलिए वंदे मातरम् कहा जाता है। इस संसार में पुरुष प्रधान होते भी गायन- विद्या की देवी सरस्वती, धन की देवी श्री लक्ष्मी व शक्ति की देवी शेर की सवारी श्री दुर्गा का किया जाता है। फादर अंसेलम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *