जालंधर आदमपुर एयरपोर्ट आज से ऑपरेशनल होगा:भारत-पाक तनाव के बीच उड़ेगी पहली फ्लाइट, कल से शुरू हो गई थी बुकिंग

भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए बीते दिनों जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी उड़ाने को रद्द कर दिया गया था। जिसे तनाव खत्म होने के बाद ही कल एयरपोर्ट को दोबारा चलाने का फैसला लिया गया था। आज उक्त एयरपोर्ट से दोबारा फ्लाइटें उड़ेंगी। मिली जानकारी के अनुसार स्टार एयरलाइव के आदमपुर से चलने वाले विमान की कल यानी सोमवार से बुकिंग शुरू हो गई थी और ये विमान आज से चलना शुरू हो जाएगा। सोमवार को देर रात पाकिस्तान द्वारा कायराना हरकत करते हुए दोबारा से ड्रोन भेजे गए थे, मगर भारतीय सेना ने सभी ड्रोन्स को निरस्त्र कर दिया था। पाकिस्तानी हमलों के चलते एयरपोर्ट बंद हुआ था बता दें कि भारत और पाक युद्ध के मद्देनजर करीब चार दिनों तक फ्लाइट बंद हुई थी। बता दें कि आदमपुर वायु सेना का भी मुख्य केंद्र है। जिसके चलते केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा को देखते हुए उक्त एयरपोर्ट को बंद रखने के आदेश दिए गए थे। स्थिति सामान्य होने के बाद मंगलवार यानी आज से दोबारा से एयरपोर्ट से फ्लाइटें उड़ान भरेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *