मासूम को अस्पताल में महिला को पकड़ा कर भागी मां:दौरे आने के कारण पीआईसीयू में कराया भर्ती, फरार महिला की तलाश

अस्पताल में बेटे का इलाज करा रही एक महिला को दूसरी महिला छह महीने का मासूम लड़का पकड़ाकर फरार हो गई। महिला काफी देर तक नहीं लौटी तो उसने अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और बाल कल्याण समिति के लोग मौके पर पहुंचे और मासूम को दौरे आने के कारण पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में भर्ती कराया गया है। मामला धौलपुर जिले के मातृ शिशु संस्थान का है। वहीं, पुलिस फरार महिला की तलाश कर रही है। बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर रामलाल जाट ने बताया कि शिशु वार्ड में एक महिला विमलेश का बेटा भर्ती है। वह उसके पास बैठी हुई थी। रविवार रात करीब नौ बजे दूसरी महिला 6 महीने के मासूम को लेकर बेटे का इलाज करा रही महिला विमलेश के पास पहुंची। जहां उसने मासूम को विमलेश को देखभाल के लिए देते हुए गर्म पानी लाने की बात कही। जिस पर विमलेश ने मासूम को उसकी मां के लौटने तक गोद में ले लिया। एक घंटे बाद भी जब महिला अपने बच्चे को लेने के लिए नहीं लौटी तो विमलेश ने अस्पताल प्रबंधन को घटना की सूचना दी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सूचना कोतवाली पुलिस के साथ बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। बच्चे की हालत गंभीर, ऑब्जर्वेशन में रखा
मामले की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मधु शर्मा देर रात को अस्पताल पहुंची, जहां उन्होंने डॉक्टर रामलाल जाट से बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को प्राथमिक तौर पर दौरे आ रहे हैं, जो असामान्य तरह से महसूस कर रहा है। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। देखभाल के लिए आया नियुक्त की
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बच्चे की देखभाल के लिए एक आया को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि बच्चे के सामान्य होने पर उसे शिशु गृह में शिफ्ट किया जाएगा। बाल कल्याण समिति को दी सूचना
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल शिव गणेश ने बताया कि बच्चे के मिलने की सूचना बाल कल्याण समिति को दी गई। जिस सूचना पर समिति की अध्यक्ष मधु शर्मा मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन के साथ एक आया को अस्पताल में बच्चे के पास छोड़ा है। वहीं, बच्चे की मां की तलाश की जा रही है। बच्चे को आ रहे दौरे, पीआईसीयू में इलाज जारी
मासूम का इलाज कर रहे डॉक्टर रामलाल जाट ने बताया कि मासूम को समय-समय पर दौरे आ रहे हैं, जिसको लेकर उसे पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी मासूम की हालत स्थिर नहीं है, जिसके चलते विशेषज्ञों की मौजूदगी में इलाज किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *