पुलिस ने गुजरात से पकड़ा साइबर ठग:500 प्रतिशत मुनाफे का विज्ञापन देख ट्रांजैक्शन किए थे 9.40 लाख, साइबर क्राइम थाना पुलिस की कार्रवाई

दौसा की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड के आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मानपुर थाना क्षेत्र के पीपलकी निवासी मानसिंह गुर्जर ने 18 मई 2024 को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि वह फेसबुक पर विज्ञापन देख रहा था, जिसमें एक कंपनी के विज्ञापन में 500 प्रतिशत इनकम का प्रचार देखकर उसने व्हाट्सएप जॉइन कर लिया। इसके बाद एक एप पर अकाउंट बनाने के लिए कहा तो उसने अपना अकाउंट बनाया और ट्रेंडिंग करने के लिए अलग-अलग आठ बार में कुल 9 लाख 40 हजार का ट्रांजैक्शन कर दिया। इसके बाद व्हाट्सएप अकाउंट पर किसी प्रकार का संपर्क नहीं हुआ तो उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। साइबर क्राइम पुलिस ने आईटी एक्ट में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी संसाधनों से आरोपी की तलाश करते हुए पुलिस ने गुजरात के जामनगर जिले के रणजीत सागर रोड मयूर ग्रीन से आरोपी वत्सल जोशी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में श्रीगंगानगर से एक आरोपी पवन नायक को गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी द्वारा फर्जी कंपनी बनाकर बैंक में चालू खाता खुलवाया गया तथा कंबोडिया और वियतनाम आदि देशों में बैठकर साइबर ठगों द्वारा की गई ठगी के रुपए प्राप्त करता था। आरोपी को गिरफ्तार करने में साइबर थाने की कांस्टेबल भाग सिंह, सीताराम व जगमाल सिंह को सफलता मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *