पंजाब के 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:4 दिन अधिकतर जिलों में साफ रहेगा मौसम; 24 घंटे बाद बढ़ेगा तापमान

पंजाब में आज यानी 13 मई को 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतर जिलों में आज से 17 मई तक बिजली चमकने और आंधी का कोई अलर्ट नहीं है। बता दें कि इससे पहले कल यानी सोमवार को मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान, तेज़ हवाएं (40–50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना जताई थी। हालांकि कई जगह पर हलकी बारिश हुई और बिजली कड़की थी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पंजाब (पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर आदि) को छोड़कर शेष जिलों में हल्की बारिश रही। 24 घंटों के बाद मौसम फिर से सामान्य होने लगेगा और फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पंजाब में आज जिन जिलों के लिए अलर्ट है, उनमें शाम होते ही राज्य में तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, रात को कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पंजाब के शहरों में मौसम अमृतसर- तापमान 22.9 डिग्री के करीब रहेगा। जालंधर- तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा। लुधियाना- तापमान 23.6 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पटियाला- तापमान 24.5 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। मोहाली- तापमान 25.4 डिग्री के करीब रहने का अनुमान।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *