कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 स्कूली छात्र घायल हो गए। घटना सोमवार शाम 6 बजे की है। कुरूडीह गांव में तीनों दोस्त गांव के बड़े तालाब के पास घूम रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। वे एक पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी हादसा हुआ। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। घायलों में मनीष कश्यप (14) और लोकेश कुमार कर्ष (13) शामिल हैं। मनीष और लोकेश बेहोश हो गए। तीसरा दोस्त संदीप होश में था। उसने घर जाकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़ते भागते मौके पर पहुंचे और 112 को सूचना दी। घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिति स्थिर मनीष के चाचा अमृतलाल कश्यप ने बताया कि तीनों छात्र कक्षा नौवीं में पढ़ते हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मनीष और लोकेश के शरीर का पिछला हिस्सा झुलस गया है। दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। सोमवार को तेज आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली से पूरा जिला प्रभावित रहा। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई और पेड़ गिर गए। वहीं, बीते दिनों कोसगाई गांव में भी आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला था। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…


