इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घर के बाहर खेल रहे उनके दोनों बच्चे जब अंदर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी मां को मृत पाया। रोते हुए बच्चों ने पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। शुरुआती जांच में इसे आपसी विवाद का नतीजा माना जा रहा है। घटना के वक्त दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पत्नी की हत्या कर भागा पति पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण पिता रमेश कुलकर्णी ने अपनी पत्नी मणि की हत्या कर दी। लक्ष्मण मूल रूप से कांटाफोड़ का रहने वाला है और इंदौर की फिनिक्स टाउनशिप में पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए पर रहता था। घटना के बाद आरोपी लक्ष्मण मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।


