उमरिया-शहडोल रेलवे ट्रैक पर सोमवार को ट्रेन की टक्कर से तेंदुआ घायल हो गया। वह किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था। जानकारी के बाद पाली परिक्षेत्र की टीम तेंदुआ की निगरानी में जुटी हुई है। तेंदुआ के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को सूचित किया गया है। उपवन मंडल अधिकारी दिगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की टक्कर से तेंदुआ घायल हुआ है। उसकी निगरानी के लिए अधिकारी कर्मचारी तैनात हैं।


