हॉलीवुड तक पहुंचा कुल्लू के कारीगरों का काम:अभिनेत्री निक्की रीड ने पहनी इंदिरा रोज केप, महिलाओं की कला दर्शाई

हॉलीवुड अभिनेत्री निक्की रीड ने काउगर्ल मैगजीन के कवर पेज पर हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी की महिला कारीगरों द्वारा बनाई गई इंदिरा रोज केप पहनी है। यह केप जैजी एक्स कुल्लवी विहंस कलेक्शन का हिस्सा है। निक्की ने इंस्टाग्राम पर इस खास पल को साझा किया। पारंपरिक तकनीकों से बनाई गई उन्होंने बताया कि यह हैंड-निट परिधान हिमालय की महिलाओं के साथ मिलकर बनाया गया है। यह केप कुल्लू की गद्दी समुदाय की महिला कारीगरों की कला को दर्शाती है। इस परिधान की हर सिलाई विरासत और प्रेम की कहानी बयां करती है। यह पारंपरिक तकनीकों से बनाई गई है। कुल्लवी थ्रेड्स का हॉलीवुड में पहुंचना स्थानीय कारीगरों के लिए गर्व की बात है। यह स्लो फैशन और महिला सशक्तिकरण का भी उदाहरण है। साथ ही यह साबित करता है कि स्थानीय कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *