हिमाचल से पंजाब-जम्मू की बस सेवाएं बहाल:सीजफायर के बाद HRTC ने लिया फैसला, नाइट बस रूट कुछ दिन में शुरू होंगे

सीजफायर के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पड़ोसी राज्य पंजाब और जम्मू कश्मीर के कई रूटों पर बस सेवाएं सोमवार को बहाल कर दी है। अभी दिन के वक्त चलने वाली बसों को बहाल किया गया है। रात्रि बस सेवाओं को हालात पूरी तरह सामान्य होने पर बहाल किया जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद सरकार ने 4 दिनों पहले पंजाब के जालंधर और अमृतसर तथा जम्मू और कटरा को चलने वाली बसों को सुरक्षा के दृष्टिगत नहीं भेजने का फैसला लिया था। सीजफायर की घोषणा के बाद अब हालात सुधरने लगे है। इसे देखते हुए दिन के वक्त जालंधर, अमृतसर, जम्मू और कटरा आने-जाने वाली 29 बसों की आवाजाही आज से शुरू कर दी गई है। 9 नाइट रूट जल्द बहाल होंगे इन शहरों को हिमाचल से कुल 38 बसें जाती है। इनमें से 29 को आज बहाल कर दिया गया है। इसके बाद जम्मू कश्मीर और पंजाब से हिमाचल आने जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए नहीं भटकना होगा और पहले की तरह बस सेवाएं मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *