2025 टाटा अल्ट्रोज रिवील:फ्लश डोर हैंडल वाली भारत की पहली हैचबैक, 6 एयरबैग और TPMS जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलेंगे

टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार टाटा अल्ट्रोज का फेसलिफ्ट मॉडल रिवील कर दिया है। कंपनी इसे नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ 21 मई को लॉन्च कर सकती है। ये भारत में पहली हैचबैक कार होगी, जिसमें फ्लश डोर हैंडल्स मिलेंगे। यह अल्ट्रोज का पहला फेसलिफ्ट अपडेट मॉडल है। टाटा ने कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन कई बदलाव किए हैं और कुछ नए फीचर भी जोड़े हैं। इसे 5 वैरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, अकंप्लिश्ड S और अकंप्लिश्ड+ S शामिल है। कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360-डिग्री कैमरा और वॉइस-असिस्टेड सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर भी मिलेंगे। टाटा अल्ट्रोज की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 6.65 लाख रुपए से शुरू होती है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और हुंडई i20 से रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *