बालोद| सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। सूर्य की तपिश के बीच बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का पारा एक डिग्री लुढ़कने व रात का एक डिग्री बढ़ने का अनुमान है। एक द्रोणिका बिहार के मध्य भाग से झारखंड तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके प्रभाव से धूप के बीच बादल छाए रहने का अनुमान है।


