राजिम के त्रिवेणी संगम में मिली अधेड़ की लाश

राजिम| राजिम के त्रिवेणी संगम के पैरी नदी किनारे में एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक राजिम के त्रिवेणी संगम में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला है। सुबह नहाने गए लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजिम थाना प्रभारी अमृतलाल साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान नवापारा खोलीपारा निवासी मानिक राम निषाद के रूप में हुई है। वह हमाली का काम करता था। बताया जा रहा है कि मृतक रविवार रात करीब 9 बजे घर से निकला था, जो वापिस नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश राजिम के महोत्सव मंच के सामने नदी में मिली। परिजनों ने बताया कि मृतक की 2 बेटियाँ और 1 बेटा है।पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। यह भी पता नहीं चल पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। बताया जा रहा है कि जिस जगह शव मिला है, वहां करीब 10 से 15 फीट गहरा है। राजिम कुंभ मेले के दौरान अस्थाई सड़क बनाने के लिए रेत निकाली गई थी। आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की मौत इसी गड्ढे में डूबकर हुई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *