आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान:शासकीय कन्या स्कूल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम; आत्मबल मजबूत करने लगाया शिविर

स्कूली छात्र-छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में जागरूकता के लिए जिला अस्पताल के मनकक्ष विभाग की टीम ने शासकीय कन्या हाई स्कूल खकनार में शिविर आयोजित किया। सोमवार को स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मनकक्ष विभाग प्रभारी व नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र झडानिया 9वीं, 10वीं कक्षा की छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में समझाया। ऐसे छात्र-छात्राएं जो मानसिक विकार से जूझ रहे हैं, उनके लिए काउंसलिंग की व्यवस्था के बारे में भी बताया गया। मनकक्ष प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड ने छात्राओं को आत्महत्या जागरूकता, रोकथाम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है, इसे आत्महत्या से न गवाएं। शिविर में आगामी परीक्षा सत्र में परीक्षा दर खत्म करने के लिए परीक्षा की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन भी दिया गया। इस दौरान शासकीय कन्या हाई स्कूल खकनार के प्राचार्य कविता वास्कले, ज्योति भंगाले, मुन्नी मावस्कर, नरेंद्र शिंदे आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *