सड़क हादसे में 2 युवक गंभीर घायल:4 साल पहले जिस स्थान पर हुई भाई की मौत, उसी जगह हुआ एक्सीडेंट

बेगमगंज में सागर रोड पर रविवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को पहले जिला अस्पताल रैफर किया गया, जहां से उन्हें भोपाल रैफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार दोनों युवक मुनीम सिंह और दीपक बाइक से अपने गांव झिरिया बरामद गढ़ी आ रहे थे। सागर रोड पर अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। पता चला कि 4 साल पहले इसी जगहअ मुनीम के बड़े भाई राम राज और दीपक का ही एक्सीडेंट हुआ था। हादसे में रामराज की मौत हो गई थी। वहीं, दीपक को मामूली चोट आई थी। 4 साल बाद फिर से इसी जगह दीपक का एक्सीडेंट मुनीम के साथ हुआ है, जिसमें मुनीम की हालत गंभीर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *