अलीराजपुर के नानी बाई के मायरे में पहुंची सांसद चौहान:बोलीं-ऐसे धार्मिक आयोजनों से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

अलिराजपुर के रणछोड़ मंदिर प्रांगण में आयोजित नानी बाई का मायरा कथा के कार्यक्रम में कल देर शाम को सांसद अनीता नागर सिंह चौहान और भाजपा महिला महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष दिव्या गोविंदा गुप्ता पहुंची। यहां सम्मिलित होकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के साथ श्रीकृष्ण की भक्ति और नानी बाई के मायरे की प्रेरणादायक कथा का आनंद लिया। सांसद चौहान ने बताया कि इस तरह के आयोजनों ने हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को जीवंत किया। हमारी भारतीय संस्कृति में ऐसे आयोजन समाज में सद्भावना और एकता का संदेश देते हैं। सांसद चौहान ने बताया कि धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर जो सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वह हमेशा हमारे जीवन को प्रेरित करती है। इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ पर पहुंच कर पूजन भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *