उदयपुर | झिरमिट्टी उद्यान के पास खरफरी नाला में 285.55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एनीकट निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ। कार्यक्रम में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। उदयपुर विकासखंड के इस क्षेत्र में एनीकट निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विधायक अग्रवाल की पहल पर जल संसाधन क्रमांक 01 के तहत योजना को मंजूरी मिली। स्वीकृति के बाद सोमवार को विधायक निर्माण स्थल पहुंचे और पूजा कर कार्य का शुभारंभ किया। एनीकट से आसपास के ग्रामीणों को पानी की सुविधा मिलेगी।


