छतरपुर के सिविल थाना क्षेत्र की चौबे कॉलोनी में रविवार रात पार्टी कर घर लौट रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच में लिया है। पार्टी करके घर वापस लौट रहे थे पड़रिया गांव का रहने वाला उदय सिंह परमार (24) रेती का कारोबार करता था। वह रानी दुर्गावती स्कूल के पास किराए से रहता था। रविवार रात वह अपनी बुलेट से झांसी निवासी दोस्त दुष्यंत सिंह के साथ पार्टी करने गया था। रात 11 बजे वापस लौटा। घर से कुछ दूर दुर्गावती स्कूल के पास मोड़ पर बुलेट अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उदय सिंह को मृत घोषित कर दिया। दोस्त विक्की ने बताया कि हादसा घर से कुछ दूर हुआ। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि दो युवक बाइक से गिर गए थे, जिसमें एक की मौत हो गई है, दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।