संगरूर के इंडस्ट्री मालिक से 19.94 लाख की ठगी:बोरिंग कंपनी मालिक ने लिए उधार, सामान खरीदने का हुआ था सौदा

संगरूर के इंडस्ट्री के मालिक के साथ 19.94 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत जगराओं में दर्ज की गई है। आरोपी सतनाम सिंह ने इंडस्ट्री से 19 लाख 94 हजार 409 रुपए का माल उधार लिया था। धूरी स्थित अंबे पोली पलास्ट इंडस्ट्री के मालिक रोहित गर्ग ने सिधवां बेट के बोरिंग कंपनी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का देर शाम मामला दर्ज कराया है। एसआई करमजीत सिंह के अनुसार, आरोपी सतनाम सिंह पिछले 4-5 साल से रोहित की फर्म से सामान खरीद रहा था। करीब एक साल से उसने सामान लेना बंद कर दिया। इस दौरान उसने पुराने लेन-देन का कोई हिसाब नहीं किया। पीड़ित रोहित गर्ग ने कई बार पैसों की मांग की। आरोपी हर बार टालमटोल करता रहा। जब रोहित आरोपी की दुकान पर पेमेंट मांगने गए, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और धमकियां दीं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना सिधवां बेट पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *