जलालाबाद में पूर्व सरपंच समेत दो गिरफ्तार:करते थे ड्रग तस्करी, हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर भेजा जेल

फाजिल्का में जलालाबाद की सिटी थाना पुलिस ने मुक्तसर रोड पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है l जिनमें से एक गांव फलियावालां का पूर्व सरपंच बताया जा रहा है l पकड़े गए आरोपियों से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है l पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम मुक्तसर रोड पर निजी पैलेस के नजदीक गश्त पर थी कि दो लोगों को पुलिस ने हेरोइन सहित काबू किया है l जिनमें से एक गांव फलियावालां का पूर्व सरपंच बताया जा रहा है l ढाई साल तक की सरपंची बता दें कि, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l जिनके खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है l पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े की पूर्व सरपंच करीब ढाई साल सरपंच रहे हैं अब वह हेरोइन सहित पकड़ा गया है l पुलिस द्वारा आरोपियों का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है l पुलिस का कहना है कि पूछताछ दौरान ओर खुलासे होने की संभावना है l पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा और बलविंदर सिंह उर्फ बिंदू के रूप में हुई है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *