लुधियाना में सीएम मान का दौरा तीसरी बार रद्द:ओवरब्रिज का उद्घाटन टला, डीएमसी में घायलों से मुलाकात भी नहीं हो सकी

लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगातार तीसरी बार अपना दौरा रद्द कर दिया। मंगलवार को उन्हें कई विकास कार्यों का उद्घाटन करना था। प्रशासन ने सभी तैयारियां भी पूरी कर रखी थीं। लुधियाना के उत्तरी हलके में बुड्डा दरिया के पास बने ओवरब्रिज का उद्घाटन मुख्य कार्यक्रम था। स्थानीय लोग पिछले 15 वर्षों से इस पुल के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। विधायक मदन लाल बग्गा ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं की थीं। मुख्यमंत्री को डीएमसी अस्पताल में पाक द्वारा किए गए हमले के दौरान घायल हुए लोगों से मिलना था। साथ ही अंबेडकर भवन में नए ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स पार्क का उद्घाटन भी प्रस्तावित था। रविवार और सोमवार को भी रद्द किया गया कार्यक्रम सीएम का यह दौरा पहले रविवार को निर्धारित था। फिर सोमवार को टाला गया और अब मंगलवार को भी रद्द कर दिया गया। चांद सिनेमा के पास कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही टेंट लगाकर मंच तैयार किया गया था। ओवरब्रिज के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री के नाम का पत्थर भी लगाया गया था। कार्यक्रम रद्द होने से लोग निराश होकर वापस लौट गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *