जगराओं में बाइक सवारों ने युवक को पीटा, VIDEO:तलवारों से हमला किया, 2 आरोपी गिरफ्तार, 21 लोगों पर FIR

लुधियाना के जगराओं में देर शाम एक युवक पर तलवारों से हमला किया गया। पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 15 अज्ञात हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित हरिकिशन अबूवाल में रहता है। वह किराए की जमीन पर सब्जियों की खेती करता है। घटना उस समय हुई जब वह हिस्सोवाल गांव से सहौली होते हुए अपने गांव अबूपुरा जा रहा था। सहौली के पास वरिंदर सिंह से मिलने के बाद जब वह आगे बढ़ा, तब 10-15 बाइकों पर सवार युवक हाथों में हथियार लिए वहां पहुंचे। हमलावरों के हाथों में तलवारें और गंडासे समेत अन्य हथियार थे। उन्होंने हरि किशन पर जानलेवा हमला कर दिया, बदमाशों ने सिर हाथ बाजू व पैर पर तलवारों से वार किए, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके भाई ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे रायकोट, फिर लुधियाना और अंत में चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने आरोपी राजा यादव और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है। राजा यादव चुंगी नंबर 5 मुल्लापुर का रहने वाला है। सुशील कुमार जागपुर का रहने वाला है और इंदिरा कॉलोनी मुल्लापुर में रहता है। अन्य आरोपी सागर, विकास, महाराजा व रोकी प्रेम नगर मुल्लापुर का निवासी है। थाना जोधा के एएसआई गुरचरण सिंह के अनुसार, बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर धारा 194(2) 126(2) 115(2) 118(1) 191(3) 190 296 351(2) बीएनएस व 25 54 59 असला एक्ट के तहत थाना जोधा में मामला दर्ज कर लिया पीड़ित के भाई अखिलेश ने बताया कि कुछ समय पहले वह किसी के झगड़े में राजीनामा करवाने गया था। आरोपियों ने उसी रंजिश के चलते उसके भाई पर हमला किया है। उसके भाई के शरीर पर 60 से ज्यादा टांके लगे है। लेकिन अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *