छत्तीसगढ़ DMF घोटाला:तत्कालीन DMF नोडल अधिकारी समेत 3 जनपद CEO की पेशी, बड़ सकती है रिमांड

छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटाले में ACB-EOW की रिमांड पर चल रहे कोरबा से 4 अधिकारियों को आज रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। 9 मई को EOW ने कोरबा के तत्कालीन डीएमएफ के नोडल अधिकारी समेत 3 तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। शुक्रवार को सुनवाई के बाद सभी को 13 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। जानकारी के मुताबिक, EOW के अधिकारी ने चारों आरोपियों को एक साथ बैठाकर पूछताछ की है। गिरफ्तार आरोपियों में कोरबा डीएमएफटी के तत्कालीन नोडल अधिकारी भरोसा राम ठाकुर, तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूनेश्वर सिह राज, राधेश्याम मिर्झा और वीरेंद्र कुमार राठौर शामिल है। ED और EOW दोनों जांच कर रही हैं DMF (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) घोटाला मामले में ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जांच रह रही है। दोनों की जांच में यह सामाने आया है कि जिला खनिज निधि में भ्रष्टाचार हुआ है। आरोप है कि, राज्य सरकार के अधिकारियों और राज नेताओं की मिलीभगत से DMF ठेकेदार द्वारा सरकारी खजाने से रकम निकाली गई। कई स्थानों पर छापा मार चुकी है ED-EOW ED ने 23.79 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है छत्तीसगढ़ में DMF घोटाला केस में ED ने पूर्व में 23.79 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति कुर्क है। कुर्क की गई ये संपत्ति DMF घोटाले में आरोपी निलंबित IAS रानू साहू, माया वारियर, मनोज कुमार द्विवेदी समेत 10 लोगों की है। ये आरोपी जेल में हैं बंद छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में निलंबित IAS रानू साहू ,छत्तीसगढ़ राज्य सेवा अधिकारी माया वॉरियर, NGO के सेक्रेटरी मनोज कुमार द्विवेदी रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद है। इस मामले में 4 आरोपियों को राधे श्याम मिर्झा, भुवनेश्वर सिंह राज, वीरेंद्र कुमार राठौर, भरोसा राम ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया है। वही इस मामले में संजय शेंडे, ऋषभ सोनी और राकेश कुमार शुक्ला गिरफ्त से इस अभी गिरफ्त से बाहर है। …………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ DMF घोटाला…कोर्ट में छलके रानू साहू के आंसू: निलंबित IAS बोली-प्रताड़ित कर रहे, पर स्ट्रॉन्ग हूं; ED हर दिन 7 घंटे करेगी पूछताछ निलंबित IAS रानू साहू अब छत्तीसगढ़ DMF घोटाला केस में ED की रिमांड पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) हर दिन 7 घंटे पूछताछ कर सकेगी। कोर्ट ने इसके लिए ED को 5 दिन का समय दिया है। सुनवाई के दौरान रानू साहू के कोर्ट में आंसू छलक पड़े। इस दौरान आंसू पोछते हुए उन्होंने कहा- मैं स्ट्रॉन्ग हूं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *