जलालाबाद डीएसपी और थाना प्रमुख को मिला सम्मान:एसएसपी ने डीजीपी डिस्क से किया सम्मानित, कहा- पुलिस की मेहनत का प्रमाण

फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ द्वारा डीएसपी जलालाबाद और थाना सदर के मुख्य अधिकारी को अच्छी सेवाओं के चलते डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया l उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इनाम ही नहीं, बल्कि फाजिल्का पुलिस की मेहनत और वचनबद्धता का सबूत है। फाजिल्का जिला पुलिस में काम करने वाले अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही मेहनत को एसएसपी द्वारा नवाजा जा रहा है l इसी के चलते मंगलवार को फाजिल्का के एसएसपी दफ्तर में पहुंचे डीएसपी जलालाबाद जतिंदर सिंह गिल और थाना सदर जलालाबाद के मुख्य अधिकारी अमरजीत कौर को अच्छी सेवाओं के लिए डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ इन अधिकारियों को डिस्क लगाकर उन्हें और मेहनत के साथ पुलिस में काम करने के लिए प्रेरित किया l एसएसपी ने कहा कि यह सिर्फ इनाम नहीं, बल्कि फाजिल्का पुलिस की मेहनत और वचनबद्धता का सबूत है l नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी : एसएसपी उन्होंने कहा फाजिल्का पुलिस के इन अधिकारियों की यह उपलब्धि बाकी पुलिस फोर्स के लिए प्रेरणा बनेगी। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि नशे के खिलाफ जहां फाजिल्का पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है l वहीं समय- समय पर विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करने में भी पुलिस नंबर वन रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *