कोरिया में अवैध कोयला कारोबार का खुलासा:भाजपा जिलाध्यक्ष के विरोध पर तस्करों का ऑडियो वायरल, कहा- सब भाजपाई ही कर रहे काम

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में अवैध कोयला कारोबार का मामला सामने आया है। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने रात में कई स्थानों का दौरा कर इस कारोबार का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह अवैध धंधा कई सालों से चल रहा है। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जिलाध्यक्ष के बयान के बाद कथित तस्करों का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें तस्करों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। ऑडियो में कहा गया है कि सभी भाजपा कार्यकर्ता इस कारोबार में शामिल हैं। तस्करों ने यह भी दावा किया है कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद एसपी से बात कर कारोबार फिर शुरू कर दिया जाएगा। SP ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश पटना और चरचा थाना क्षेत्र में यह अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। कोरिया एसपी ने तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो ने भाजपा नेताओं पर इस अवैध कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *