टोल बचाने सवारी भरे ट्रक ने रास्ता बदला:ट्रक ड्राइवर को ट्रेलर में बाहर निकला 4 फीट का लोहा नहीं दिखा, इसी से हादसा

बलौदाबाजार जिले में खरोरा के समीप ग्राम बंगोली में रविवार हुए भीषण हादसे में हुई 13 मौतों के पीछे कड़ी दर कड़ी लापरवाही सामने आई है। बाना गांव से छट्ठी के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों का माजदा ट्रक लेकर आ रहा था। टोल बचाने के लिए ड्राइवर रास्ताव बदल लिया। इसी दौरान जब बंगोली पहुंचा, तो इसे रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। यह ट्रेलरपुणे से मशीन लोडकर रायगढ़ जा रहा था। 8 फीट चौड़े ट्रेलर में दोनों ओर चार-चार फीट बाहर तक मशीन का लोहे का हिस्सा निकला हुआ ​था। ये हिस्सा अंधेरे के चलते माजदा के ट्रक ड्राइवर को ​नहीं दिखा। ट्रेलर के ड्राइवर ने इसमें रेडियम, संकेत के लिए कोई कपड़ा भी नहीं बांधा था। यही कारण है सड़क से गाड़ी नीचे उतारते समय माजदा ट्रक उससे टकरा गया। एक साइड रगड़ते हुए दोनों गाड़ियां आगे बढ़ी। माजदा के पीछे ड्राइवर साइड पर बैठे लौग इसकी चपेट में आ गए। इससे उनका गर्दन, हाथ, पैर कटकर अलग हो गए। आपबीती: झटका लगा और सड़क पर गिरी, फिर शव बिखरे दिखे घायलों में शामिल ग्राम मोहंदी निवासी 50 वर्षीय भानमती साहू ने बताया कि बाना छट्‌ठी कार्यक्रम में जाने के लिए कुछ लोग मोहंदी, कुछ तिरसिया और कुछ चटौद से माजदा ट्रक में चढ़े। उसमें करीब 40 लोग थे। रात 10 बजे कार्यक्रम के बाद हम गांव लौट रहे थे। मुझे झपकी आ रही थी। अचानक मुझ पर कुछ गिरा फिर झटका लगा। आंख खुली तो सड़क पर थी। नजरें दौड़ाईं तो सब रोड पर पड़े थे। खड़ी हुई तो आत्मा कांप गई। चीखें निकलीं। कोई दो टुकड़ों में था, किसी के हाथ-पांव कट चुके ​​थे। फिर कई लोगों के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। मुझे चोट के चलते हाथ में तेज दर्द हो रहा था। आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। हमें एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। मृतकों के परिजन को 5 लाख की मदद सीएम विष्णुदेव साय ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ये भी कहा कि मृतकों के परिजन को पांच लाख और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा मिलेगा। राष्ट्रपति व पीएम ने भी जताया शोक सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की गई है। मृतकों में 4 महीने की बच्ची भी शामिल एकलव्य साहू (6), कुमारी भूमि साहू , उमंग साहू (4 माह), गीता साहू, प्रभा साहू, नंदनी साहू, टिकेश्वरी साहू, कृति साहू, ​​टिकेश्वरी साहू, कुंती साहू, महिमा साहू (18), वर्षा साहू (27), राजबती साहू (60)।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *