ट्रेन में चोरी::जीआरपी ने 65 लाख की ज्वेलरी की बरामद, 2 खरीदार भी पकड़े

शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की ज्वेलरी चोरी के केस में जीआरपी ने आरोपियों से चोरी के जेवर बरामद कर उसे खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से जीआरपी की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली चार और ट्रेनों में चोरी की वारदात की है। आरोपी ट्रेन में चोरी कर फर्जी आईडी देकर रायपुर से सांवरिया होटल में रुकते थे। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। रेल पुलिस अधीक्षक श्वेता सिंहा ने बताया कि गोंदिया निवासी हिना पटेल पति दिनेश पटेल 4 अप्रैल को गोंदिया से रायपुर तक शिवनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही थी। सफर के दौरान राजनांदगांव से दुर्ग के बीच मे उनकी लेडीज पर्स जिसमें दो हीरे का नेकलेस, 4 नग हीरे की अंगूठी, कान का लटकन और नगदी 45 हजार नकदी समेत 65 लाख की ज्वेलरी चोरी हुई थी। जीआरपी ने राउरकेला निवासी संतोष साव उर्फ अफरीदी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने कलकत्ता निवासी आरोपी रोहित उर्फ गोलू और राउरकेला निवासी शेखर को माल बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने शेखर को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने अपने भांजे रोहित उर्फ गोलू के जरिए माल खरीदना बताया। कलकत्ता निवासी आरोपी रोहित उर्फ गोलू अभी फरार है। वही गिरफ्तार आरोपी संतोष साव उर्फ अब्दुल मन्नान ने बताया कि उसने 2023, 2024 में छत्तीसगढ़ से रात को गुजरने वाली ट्रेनों में चोरी की है। 11 लाख में खरीदा 60-70 लाख में तलाश रहे थे ग्राहक : आरोपियों ने चोरी की ज्वेलरी को 11 लाख रुपए में खरीदा और इसे वे 60-70 लाख रुपए में बेचने की फिराक में थे। क्योंकि ज्वेलरी हीरे की थी इसलिए वह इसके साथ छेड़खानी नहीं कर सके। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि ज्वेलरी यदि सोने की होती तो चोरी के बाद इसे तुरंत गला देते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *