पंजाब में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन:फिरोजपुर के ममदोट एरिया में नजर आया; बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा, लोगों ने बनाए वीडियो

पंजाब में पाकिस्तान की सीमा से सटे फिरोजपुर जिले के ममदोट एरिया में पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की। सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास भारतीय एरिया में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने तुरंत ड्रोन पर कई राउंड फायरिंग की। भारतीय जवानों की फायरिंग के बीच ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। सीमा से सटे एक गांव के कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बीएसएफ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। घटना के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। 250 से अधिक राउंड फायरिंग की कस्बा ममदोट में एक पाकिस्तानी ड्रोन ने सीमा पार कर भारत में घुसपैठ करने का प्रयास किया। भारतीय सेना ने ड्रोन पर गोलीबारी की, जिससे वह पाकिस्तान की ओर लौट गया। सेना को पहले ही सूचना मिल गई थी कि पाकिस्तान इस इलाके में ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ कर सकता है, इसलिए भारतीय सेना ने पहले ही इस गांव की छत पर मोर्चा संभाल लिया था। जैसे ही ड्रोन ने भारत में घुसपैठ की, सेना ने उस पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने इस ड्रोन पर करीब 250 राउंड गोलियां चलाईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *