सूरजपुर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत:बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; पहिए के नीचे आए, शादी से लौटते समय हादसा

सूरजपुर के अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। दुरती सब स्टेशन के पास तेज रफ्तार बोलेरो (CG 29 AG 3874) ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दुरती के खुटनपारा निवासी संपत सिंह (20) और निलेश सिंह (10) शामिल हैं। घायल बसंत सिंह (32) को भटगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो जरही की तरफ से आ रही थी। भैंसामुड़ा से मंडप कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार कुछ दूर तक घसीटते चले गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जरही की नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचीं। भटगांव और प्रतापपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पटवारी सौरभ गोस्वामी ने घायल बसंत सिंह को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *