मनेंद्रगढ़ में ST-SC मोर्चा की ब्लॉक इकाई का गठन:गजराज सिंह कुसरो अध्यक्ष, रामबसंत उपाध्यक्ष और छत्रपाल रवि बने सचिव

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में एसटी-एससी मोर्चा की ब्लॉक इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। ग्राम पाराडोल के गजराज सिंह कुसरो को ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ग्राम लालपुर के रामबसंत को उपाध्यक्ष और ग्राम पिपरिया के छत्रपाल रवि को सचिव बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शेष कार्यकारिणी के विस्तार के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ध्रुपद चौहान समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनमें भागवत सिंह मरावी, कौशिल्या सिंह, ललिता पाव, लालसाय बैगा और रामप्रसाद नगनिहा शामिल थे। साथ ही सुजीत सिंह, सरोधन सिंह, नभाग सिंह, संतोष सिंह, महेंद्र सिंह, मदन सिंह, अमर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अरविंद वैश्य और प्रीतम सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला एमसीबी के सह संयोजक परमेश्वर सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में भागवत सिंह मरावी ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *