फाजिल्का में कल से खुलेंगे स्कूल:जिला प्रशासन का आदेश, सीमा पर तनाव कम होने के बाद फैसला

फाजिल्का में कल से सभी स्कूल खुलेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। इससे पहले भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के माहौल को देखते हुए लगातार स्कूलों को बंद करने के आदेश किए जा रहे थे l बीते कल भी फाजिल्का प्रशासन ने 48 घंटे के लिए सारे स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए थे, जो फैसला अब प्रशासन ने वापस ले लिया है l आज प्रशासन ने नए आदेश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि कल 14 मई से फाजिल्का जिले के सभी स्कूल खोले जाएंगे l सीजफायर की खबर मिलने के बाद भारत-पाक के बीच तनाव कम होते देख प्रशासन ने पहले स्कूल खोलने के आदेश दिए थे l लेकिन कुछ समय बाद जिला प्रशासन का आदेश आया कि स्कूल बंद रहेंगे l ऐसे दो बार हो चुका है l लेकिन आज शाम जिला प्रशासन ने अपने आदेश वापस लेते हुए फाजिल्का जिले के कल 14 मई को सारे स्कूल खोलने के आदेश कर दिए गए l जिला प्रशासन का आदेश है कि फाजिल्का जिले के सभी स्कूल कल 14 मई को आम दिनों की तरह खुलेंगे l स्थिति पूरी तरह से सामान्य है l लोग अपने रोजमर्रा के काम भी सामान्य की भांति करते रहे l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *