कपूरथला में सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के नतीजों में 99.4% के साथ हर्ष कुमार ने टॉप किया है। वे प्रीता ली लैसन स्कूल के स्टूडेंट हैं। स्कूल के अन्य स्टूडेंट्स ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। स्कूल में समृद्ध सहोता ने 96.2% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राशि ने 94.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। हर्ष कुमार के सात दोस्तों की परसेंटेज भी 90% से ज्यादा नंबर है। स्कूल की एमडी डॉली ढींढसा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता स्टूडेंट्स और टीचर्स की कड़ी मेहनत का परिणाम है। स्कूल के सीईओ सीमा दादा और प्रिंसिपल सिमरजीत कौर ने भी स्टूडेंट्स को बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन ने सभी स्टूडेंट्स को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। शैक्षणिक उत्कृष्टता और नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाने वाले इस स्कूल ने एक बार फिर अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखा है।


