रायपुर के ढाबों में नगर निगम-फूड विभाग की कार्रवाई:5 ढाबों पर 70 हजार का जुर्माना, 1 सिलेंडर जब्त, ढाबों के ड्रेनेज सिस्टम और किचन में मिली कई गड़बड़ी

रायपुर नगर निगम और फूड डिपार्टमेंट की टीम ने मंगलवार को शहर के अलग-अलग ढाबों का निरीक्षण किया । इस दौरान संचालकों की ओर से परिसर में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर 5 ढाबा संचलाकों पर 70 हजार रुपए जुर्माने की कार्रवाई की गई है। रायपुर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ढाबों में गंदगी पाई गई। वहीं लोगों की शिकायत थी कि ढाबों के आसपास गंदगी पसरी रहती है। मौके पर जब टीम गई तो उनके शिकायत सही पाई गई। ढाबा संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें दोबारा शिकायत और गंदगी पाए जाने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। ड्रेनेज सिस्टम को सीधा नाली में जोड़ा गया रायपुर नगर निगम अधिकारियों ने बताया की टीम जब निरीक्षण के लिए ढाबों में पहुंची उस दौरान साफ सफाई की व्यवस्था और हाइजीन की चीजों बड़ी लापरवाही बरती गई थी। ज्यादातर ढाबा में ड्रेनेज सिस्टम को सीधा नाली में जोड़ दिया गया था। इसी के साथ फूड डिपार्टमेंट की टीम ने किचन प्रोटोकॉल का निरिक्षिण किया । सभी ढाबों में किचन संचालन के मापदंड़ों का उल्लन होता पाया गया। कार्रवाई में गए अधिकारियों ने बताया कि रायपुर कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर ये संयुक्त कार्रवाई की गई। इन ढाबों में कार्रवाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *