तेंदुए के हमले से 14 साल का लड़का घायल:खंडवा में चल रहा उपचार, वन विभाग की टीम सर्चिंग कर रही

इंदौर-इच्छापुर हाईवे से लगे असीरगढ़ वन परिक्षेत्र के लिंगा फाटा क्षेत्र में मवेशी चराने गया 14 साल एक लड़का तेंदुए के हमले में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए खंडवा ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हमला शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे खंडवा-बुरहानपुर सीमा पर हुआ। रविवार से वन विभाग की टीम यहां लगातार सर्चिंग में जुटी हुई है। असीरगढ़ रेंजर तरूण अनिया के अनुसार सोमवार को भी सर्चिंग की गई। मौके पर से 14 साल के लड़के की चप्पल मिली है। जबकि पथरीली जमीन होने के कारण फुट मार्क नहीं मिल पाए हैं। लड़का खंडवा के लिंगी का रहने वाला है। बुरहानपुर-खंडवा जिले की सीमा पर अतिक्रमण क्षेत्र में यह हमला हुआ है। हालांकि यह क्षेत्र बुरहानपुर जिले में आता है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ पानी की तलाश में आया होगा। सूचना मिलते ही क्षेत्र में लगातार सर्चिंग की जा रही है। पहले खातला फाटे पर नजर आया था तेंदुआ कुछ दिनों पहले ही इंदौर-इच्छापुर हाईवे से सटे इसी क्षेत्र में लिंगा से कुछ दूरी पर खातला फाटे पर भी तेंदुआ नजर आया था। तब एक बीजेपी नेता ने इसका वीडियो बनाया। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में काफी सर्चिंग की थी, लेकिन तेंदुआ बाद में कहीं नजर नहीं आया था। रेंजर ने बताया ग्रामीणों ने तेंदुआ होने की बात कही है। हालांकि वह लक्कड़बग्घा भी हा सकता है इसलिए जांच की जा रही है। नियमानुसार जो मुआवजा होगा वह वन विभाग की ओर से दिया जाएगा। वन विभाग ने क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने को कहा है। गश्त भी बढ़ा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *