जिले में 26 से 29 दिसंबर तक चार दिवसीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान प्रतियोगिता के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। पुरुष वर्ग का संयोजन जीतू सेन और डॉ. सुमित के पास सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा ने बताया कि 26 और 27 दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर, जबकि 28 और 29 दिसंबर को जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं में पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग खेल शामिल किए गए हैं। महिलाओं की स्पर्धाओं की जिम्मेदारी सरोज राजपूत को सौंपी गई है, जबकि पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं का संयोजन जीतू सेन और डॉ. सुमित उपाध्याय करेंगे। सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार करेंगे कार्यक्रम का दौरा कार्यक्रम के दौरान सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार जिले के दौरे पर रहेंगे। वे हर दिन विभिन्न ब्लॉकों में जाकर प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। 29 दिसंबर को प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बैठक में जतारा, पलेरा, खरगापुर, बल्देवगढ़, बड़ागांव और मोहनगढ़ के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। इस अवसर पर अरविंद खटीक, रविंद्र श्रीवास्तव, विकास यादव, मुन्नालाल साह, रामकुमार यादव, स्वप्निल तिवारी, जीतू सेन, सरोज राजपूत, और रिंकी भदौरा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


