मंडी में ब्यास नदी से व्यक्ति का शव:पास से गुजर रहे राहगीर ने देखा, पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं

हिमाचल के मंडी जिले में मंगलवार शाम को ब्यास नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ब्यास नदी से मिले व्यक्ति की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी गई है। पास से गुजर रहे राहगीर ने शव को नहर में देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शाम करीब 7 बजे पुलिस थाना सदर को इसकी सूचना दी। पुलिस कर रही जांच सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *