मंडी के म्याहा माता मंदिर में दिनदहाड़े चोरी:दो दानपात्र तोड़ नकदी ले उड़ा चोर, घटना सीसीटीवी में कैद

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर उपमंडल स्थित म्याहा माता मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। घटना 9 मई को दोपहर साढ़े 11 से 12 बजे के बीच की है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चोर की तलाश की जा रही हे। लोहे के औजार से तोड़े दानपात्र जानकारी के अनुसार एक अज्ञात युवक ने मंदिर में प्रवेश कर दानपात्रों से नकदी चुरा ली। आरोपी ने लोहे के औजार से दो छोटे दानपात्र तोड़े। इनसे नकदी निकालकर मौके से फरार हो गया। मंदिर का बड़ा दानपात्र नहीं तोड़ा जा सका। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चोरी की जानकारी मंदिर कमेटी को सोमवार को मिली। कमेटी ने तुरंत गोहर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान के लिए जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *