सीजफायर के बाद कांगड़ा में मिला ड्रोन:सेना ने कब्जे में लिया, सबसे पहले बच्चों ने देखा, इलाके में तलाशी जारी

सीजफायर के बाद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मंगलवार को एक ड्रोन का टुकड़ा मिला। घटना बालुगलोआ क्षेत्र के रानीताल पुलिस चौकी की है। इसे सबसे पहले बच्चों ने देखा। इसकी सूचना वार्ड पंच को दी गई। बालुगलोआ पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी के अनुसार, सुबह साढ़े 10 बजे वार्ड मेंबर को खेतों में संदिग्ध वस्तु की जानकारी मिली। वार्ड मेंबर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सेना को दी जानकारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे कब्जे में लिया और इसकी जानकारी देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी को दी। मयंक चौधरी ने बताया कि योल स्थित सेना को भी इसकी सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि सेना की एक टीम को मौके पर बुलाया गया है। कहां से आया ड्रोन, यह पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस ने संदिग्ध टुकड़े को सुरक्षित रख लिया है। आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि ड्रोन का कोई अन्य हिस्सा तो नहीं गिरा है। घटनास्थल के पास कोई असामान्य गतिविधि नहीं पाई गई है। सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। इस मामले में सेना की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *