कुल्लू में अफीम की अवैध खेती पकड़ी:पुलिस ने तीन जगह से 4400 पौधे नष्ट किए, खेत में छिपाकर उगाए

कुल्लू में पुलिस ने आज अवैध रूप से उगाए गए करीब 4400 अफीम के पौधे पकड़े। पुलिस ने यह कार्रवाई मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS) के तहत की है। पुलिस ने मशेगड़ा, माशना और सनाई क्षेत्रों में छापेमारी की। यहां लोगों ने अवैध रूप से छिपकर अफीम के पौधे उगाए थे, जिन्हें पुलिस ने नष्ट कर दिया है। इस मामले में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। अफीम की खेती करने वालों पर FIRF: SP सभी मामले वहीं के रहने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन जी चंद्रन ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान जारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस अभियान में पुलिस का साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *