झारखंड कुरैश पंचायत ने नवनियुक्त 3 शहर काजियों को किया सम्मानित

रांची | झारखंड कुरैश चिक पंचायत चर्च रोड के तत्वावधान पर नवनियुक्त तीन शहर काजी कारी अंसारुल्लाह कासमी, हाफिज अबुल कलाम, नसरुउद्दीन फैजी को हिंदपीढ़ी में टोपी, साफा, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजनकर्ता मो जावेद अली उर्फ बंटी ने कहा कि झारखंड सरकार कल्याण मंत्रालय द्वारा कारी अंसारउल्लाह, हाफिज अबुल कलाम, नसरुउद्दीन फैजी को शहर काजी बनाने पर राज्य सरकार को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कारी अंसारउल्लाह, हाफिज अब्दुल कलाम, नसरुद्दीन फैजी, समाज के लिए लगातार अब और ज्यादा काम करें। ऐसी हमारी उम्मीद है, मुस्लिम वर्ग के बीच शादी-विवाह कराना एवं प्रमाण पत्र देना इनका कार्य होगा। हिंदपीढ़ी क्षेत्र के मो जावेद अली उर्फ बंटी ने घोषणा किया कि वार्ड-23 से पार्षद के उम्मीदवार होंगे। शहर काजी नसरुद्दीन फैजी ने कुरैशी चिक पंचायत के इस आयोजन को सराहा। मौके पर पंचायत के उपाध्यक्ष हाजी फिरोज अली, सचिव फैयाज अली, सदस्य मो अमन, फिरोज अंसारी, चुन्नू कुरैशी, पप्पू कुरैशी, अमान कुरैशी, फिरोज अंसारी, अख्तर, मेराज, आरज़ू, अलकमा, फरहान आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *