मंगलवार को पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी में एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते कार धू-धू कर जल गया। हालांकि, आग की वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। बताया गया कि सेल सिटी में कार पार्क की गई थी, जिसमें अचानक से आग लग गई। कार में आग लगते ही वहां अफरा तफरी फैल गई। सेल सिटी के हाउस गार्डों ने तुरंत पाइप को टंकी से जोड़ कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन, जबतक आग पर काबू पाया गया, तबतक कार पूरी तरह जल चुका था।


