बूटी में दहकते अंगारों पर चले शिवभक्त

रांची | श्रीश्री मंडा पूजा समिति बूटी के तत्वाधान में 11 दिवसीय मंडा पूजा का आयोजन किया गया। पूजा में गांव के 300 भोक्ताओं और सोक्ताईन ने भाग लिया। गोसाई द्वारा लोटन सेवा और होडन सेवा समेत कई अनुष्ठान कराए गए। बैशाख पूर्णिमा पर फूलखुंदी का आयोजन किया गया, जिसमें भोक्ता और सोक्ताईन ने दहकते अंगारों पर चलकर शिव भक्ति का परिचय दिया। रात्रि में बंगाल से आए कलाकारों ने छऊ नृत्य कला का प्रदर्शन किया। मंगलवार की शाम झूलन में भोक्ताओं ने सज धज कर 30 फीट ऊंचे झूले में झूलकर आस्था के फूल बरसाए। मौके पर अध्यक्ष अमर महतो, सचिव राम ओहदार, कोषाध्यक्ष कपिल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष कुशल महतो , मनोज महतो, शिवम ओहदार व अन्य का योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *