लुधियाना पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फतेह मार्च का भव्य स्वागत किया

लुधियाना|315 वें सरहिंद फतेह दिवस के ऐतिहासिक दिन पर बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार बावा के संरक्षण में रकबा भवन से फतेह मार्च शुरू किया। थरीके, राजगुरु नगर, बत्रा होटल, जगराओं ब्रिज, दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब, गुरुद्वारा साहिब शहीदां, राजपूत फाउंडेशन, भाजपा नेताओं, डेरा मोहन दास, राजा ढाबा द्वारा मिठाइयां बांटकर, छबीलें लगाकर, फूल की वर्षा करके और शरबत पिलाकर फतेह मार्च का स्वागत किया। इस अवसर पर बावा ने सभी संगठनों और नेताओं का स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने श्री गुरु नानक देव जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण किया। सामाजिक समानता तथा उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *