श्री बालाजी मंदिर स्थापना दिवस: भक्तों में उमंग, 27 को भव्य श्रृंगार होगा

भास्कर न्यूज|लुधियाना श्री सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर का 21वां वार्षिक स्थापना दिवस 27 मई को भव्य आयोजन के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर के सभी दरबारों का आलौकिक श्रृंगार किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। चेयरमैन ऋषि जैन ने बताया कि मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। उप प्रधान अनुज मदान ने कहा कि पुण्य और भाग्यशाली भक्तों को ही ऐसे आयोजन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होता है। स्थापना दिवस के निमंत्रण दौरे के तहत शहर के प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। मंदिर प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन और उप प्रधान अनुज मदान ने बताया कि हर व्यवस्था भक्तों की सेवा भावना को ध्यान में रखकर की जा रही है। समिति सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और श्रद्धा का महासंगम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *