शहीद सुखदेव थापर के जन्म दिवस पर सांसद संजीव अरोड़ा व मेयर इन्द्रजीत आरती करेंगे

लुधियाना| 15 मई को शहीद सुखदेव थापर जी के जन्म दिवस पर नौघरा स्थित उनकी जन्म भूमि पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सांसद संजीव अरोड़ा व मेयर इन्द्रजीत कौर शहीद सुखदेव जी की आरती उतारकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। समारोह में आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद, प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। शहीद सुखदेव के वंशज अशोक थापर ने गणमान्य अतिथियों को निमंत्रण पत्र सौंपते हुए यह जानकारी दी। सांसद अरोड़ा ने शहीद सुखदेव की शहादत को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी ने विदेशी हकूमत को भारत छोड़ने पर मजबूर किया। मेयर इन्द्रजीत कौर व नगर निगम कमिश्नर आदित्य ने आयोजन में सहयोग का भरोसा दिया। समारोह में अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *