लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर 32 चंडीगढ़ रोड के 10वीं के देवांश बवेजा ने 99%,12वीं के छात्र शिवांग मलिक ने साइंस श्रेणी में 98% और तृप्ति गोयल आर्टस में 98.4% अंक हासिल किए। जिलना जिम्मी ने कॉमर्स श्रेणी में 98.4%, तरनदीप सिंह ने मेडिकल में 96.2%, प्राप्त किए। 23 स्टूडेंट्स ने 12वीं और 20 स्टूडेंट्स ने 10वीं में 90% से भी अधिक अंक पाए। स्कूल का रिजल्ट 100 फीसदी रहा। ग्रीन लैंड स्कूल श्रृंखला के अध्यक्ष डॉ. राजेश रुद्रा ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रिंसिपल विनीता सानन ने सभी को शुभकामनाएं दीं।


