1100 रु. के लिए पड़ोसी ने चाकू से हमला किया

लुधियाना| रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात मंगलवार रात 10:00 बजे के करीब मोती नगर इलाके में हुई है। हमले में घायल व्यक्ति की पहचान चौथी प्रसाद (53) वासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है। घायल चौथी प्रसाद ने बताया कि उनके पड़ोस में एक महिला रहती है। जनवरी, 2024 में उनके पति की मौत हो गई। उस समय उन्होंने महिला की मदद के लिए ₹1100 उधार दिए थे। उसके बाद महिला ने कुछ समय के बाद दूसरा विवाह भी कर लिया। लेकिन उसके उधार दिए रुपए वापस नहीं किए। घायल का कहना है कि उन्होंने कई बार अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन हर बार महिला टालमटोल करती रही। मंगलवार रात वे फिर महिला से रुपए मांगने गए। जिस पर महिला के दूसरे पति ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए चाकू से पांच बार वार किया। इसमें उनके चेहरे, कंधे पर गहरे जख्म हो गए। घटना के बाद अन्य पड़ोसियों ने उन्हें बचाकर अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर व्यक्ति का उपचार किया गया। उसके बाद थाना मोती नगर की पुलिस को जानकारी भी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *