छीना ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई का संदेश दिया

लुधियाना|लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने हलके में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई का संदेश दिया। मंगलवार को विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने वार्ड नंबर 27 शेरपुर और वार्ड नंबर 38 ईशर नगर में सफाई अभियान चलाया। विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। केवल सड़कों और पार्कों की सफाई पर ही ध्यान नहीं दिया जाएगा, बल्कि गर्मी के मौसम में सार्वजनिक सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सीवर लाइनों और सड़कों और नालियों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय निवासियों को वेक्टर जनित बीमारियों से बचाने के लिए फॉगिंग भी की जाएगी। विधायक छीना ने कहा कि लोगों को खुले स्थानों या प्लाटों में कूड़ा फेंकने से बचना चाहिए तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *